


आज़ादी के 78 वां वर्ष धूमधाम के साथ मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में देवरी विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के नेतृत्व में देशभक्ति के तरानों के बीच धूमधाम से विशाल बाइक रैली तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा चौपड़ा से शुरू होकर गौरझामर, केसली, सहजपुर, महाराजपुर और देवरी पहुंची जहां से बापिस गौरझामर में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए, यात्रा में युवाओं का जोश देखने को मिला जब बारिश के बीच यात्रा जारी रही।तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। भव्य तिरंगा यात्रा में देवरी विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक शामिल हुए।